सोनभद्र: अज्ञात बदमाशों ने सपा नेता को गोलियों से भुना

By:

On: Tuesday, December 15, 2020 6:30 AM

---Advertisement---

सोनभद्र: अज्ञात बदमाशों ने सपा नेता को गोलियों से भुना

सोनभद्र:उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजन जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

सदर कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव के पास राम भुवन यादव(42)  मंगलवार को सुबह मृत अवस्था में मिले। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को जिला अस्पताल ले गई। सुबह से जिला अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।
एएसपी नक्सल राजीव सिंह, सीओ राजकुमार त्रिपाठी, कोतवाल अन्जनी कुमार राय पहुंच गए। जानकारी के अनुसार, मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी रामभुवन यादव वर्तमान में सदर कोतवाली क्षेत्र के रौप गांव के पास रहते थे। वो कुछ दिन पहले ठेकेदारी के कार्य के सिलसिले में मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में गए थे।
सोमवार की रात करीब एक बजे उरमौरा के पास सड़क किनारे मृत अवस्था में मिले। उनके सीने में दो गोली लगी हुई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now