पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने हल कुदाल सहित झंडा बैनर के साथ निकाली किसान पदयात्रा
सोनभद्र:जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टापू से महलपुर तक रविवार को लगभग 11:30 बजे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में लगभग 50 सपा कार्यकर्ताओं ने हल कुदाल सहित झंडा बैनर के साथ किसान पदयात्रा निकाला कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी सरकार है केवल लोगों को बरगला रही है इनकी नीतियां किसी भी तरह से किसान के हित में नहीं है जो भी इनके द्वारा वादा किया गया वह केवल जुमले वाद ही निकला है
वर्तमान सरकार को आने वाले चुनाव में जनता उचित जवाब देगी वही राम सजीवन अहिर कहां की सरकार अगर किसानों के हित की बात नहीं करती तो हम इसी तरह से प्रदर्शन कर पदयात्रा निकाल लोगों को जागरूक करेंगे ताकि लोग जुमले वादी सरकार की शिकार इसी तरह ना बनते रहे इस अवसर पर राजनारायण सिंह राजकुमार यादव आदित्य यादव राम बृज कोल लालजी शारदा प्रजापति देवलाल नीरज केशरी राम जग भारती राम निहोर जग्गन कोल सहित तमाम सपा कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल हुए

