विधायक ने जरूरतमन्दो में बाटी कम्बल

By:

On: Sunday, December 13, 2020 1:11 PM

---Advertisement---

विधायक ने जरूरतमन्दो में बाटी कम्बल 

सोनभद्र:सदर विधानसभा क्षेत्र स्थित सदर तहसील हाल में कंबल वितरण कार्यक्रम को आयोजित किया गया।जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष अजित चौवे व सदर विधायक भुपेश चौवे ने गरीबों को कंबल वितरित की।इस दौरान विधायक भुपेश चौवे ने कहा कि प्रदेश सरकार का सपना है कि गरीबों को उनका हक मिले। कोई भी गरीब सरकार की योजनाओं से अछूता न रहे।भाजपा जिलाध्यक्ष अजित चौवे ने कहा कि सरकार की मंशा है कि गांव में विकास का पहिया तेजी से घूमे। लोगों का पलायन रूके। गांव के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो।शासन द्वारा गरीब, विधवा, विकलांगों के लिए ठंड से राहत के लिए कम्बल वितरण किए जा रहे हैं। कंबल वितरण में बड़ी संख्या में महिलाएं, विकलांग व बुजुर्ग पहुंचे।इस मौके जिला पचायत सदस्य मनोज सोनकर जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी संजू श्रीवास्तव विमलेश पटेल विनय श्रीवास्तव दिलिप चौवे आदि उपस्थित रहे

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now