पुलिस अधीक्षक ने ओबरा थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण
सोनभद्र: पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना ओबरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, हवालात, मेस, बैरक, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण कर थाना परिसर को साफ व स्वच्छ रखते हुए समय-समय पर सम्पूर्ण परिसर को सैनेटाइज करने तथा कार्यालय के अभिलेखों का बेहतर व व्यवस्थित रखरखाव करते हुए
उनको अद्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । साथ ही साथ प्रभारी निरीक्षक-ओबरा को यह भी निर्देश दिया गया कि नियमित रुप से
समय-समय पर जनचौपाल/पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित करते हुए थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाय

