सोनभद्र:शादी के दिन दुल्हन फरार, दूल्हे ने साली से की शादी

By:

On: Thursday, December 10, 2020 5:30 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:शादी के दिन दुल्हन फरार, दूल्हे ने साली से की शादी

सोनभद्र(उमेश कुमार सिंह)म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात बरात पहुंचते ही दुल्हन घर से फरार हो गई। इसकी जानकारी होते ही घराती और बराती पक्ष में हड़कंप मच गया। दोनों पक्षों में समझौते के बाद दुल्हन की छोटी बहन से शादी कराई गई
म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को दुद्धी कोतवाली क्षेत्र से बारात आई थी। बताया जा रहा है कि रात लगभग 10 बजे जैसे ही बारात आई, लोग नास्ता कर शादी की तैयारी में लगे थे। इसी बीच सजी धजी दुल्हन किसी बहाने बाहर निकली और भरी बाराती और घरातियों को चकमा दे फरार हो गयी। काफी देर दुल्हन नहीं लौटी तो लड़की के मां-बाप परेशान हो गए। इधर दुल्हे के पिता और बराती शादी में देर हो रही है जल्दी शादी पर दुल्हन को बैठाए जाने की मांग करने लगे। इसके बाद घर वालों ने दूल्हे के पिता को सच्चाई बतायी तो अफरा तफरी मच गया। घराती और बरातियों की पंचायत बैठी। तय हुआ कि दुल्हन की छोटी बहन से दूल्हे की शादी करा दिया जाए। घर की इज्जत और माँ बाप के तकलीफ को देखते हुए दुल्हन की छोटी बहन भी शादी के लिए तैयार हो गयी और दोनों की शादी हो गयी। मामले को लेकर किसी पक्ष ने थाने में कोई शिकायत नही की है। मामले को लेकर एसआई काशी सिंह कुशवाहा ने बताया कि मामले को लेकर कोई तहरीर नही पड़ी है

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now