बाइक की चपेट में आने से बच्ची की मौत
बीजपुर(बग्घा सिंह)थाना क्षेत्र के करौटी में बुधवार की शाम को बाइक की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वेता कुमारी पुत्री आलोक कुमार उम्र 4 वर्ष निवासी महारीकला, पिंडारी थाना बीजपुर क्षेत्र से अपने ननिहाल मामा की शादी में करौटी, पिपरा,सिंगरौली गई थी, जहां एक
अनियंत्रित बाइक सवार जिसका गाड़ी नंबर MP – 66 MB 7598 है, ने जोरदार टक्कर मार दी।आनन – फानन में लोग बच्ची को लेकर नेहरू अस्पताल पहुंचे,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

