बीटीएपी वैगन के माध्यम से एनटीपीसी रिहंद से एनटीपीसी दादरी को भेजी गयी राख़ की पहली खेप

By:

On: Thursday, December 10, 2020 5:57 AM

---Advertisement---

बीटीएपी वैगन के माध्यम से एनटीपीसी रिहंद से एनटीपीसी दादरी को भेजी गयी राख़ की पहली खेप

बीजपुर(बग्घा सिंह)एनटीपीसी रिहंद स्टेशन एक तरफ जहां पूर्व में राख़ उपयोग के लिए एक से बढ़कर एक प्रयास करता चला आ रहा है वही पर बुधवार को एनटीपीसी रिहंद ने राख उपयोग के लिए एक नया प्रयास किया है| इस नये प्रयास के तहत रिहंद स्टेशन द्वारा एनटीपीसी दादरी के लिए बीटीएपी वैगन के माध्यम से राख़ की पहली खेप भेजी गयी है| इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित कार्यकारी निदेशक (रिहंद ) बालाजी आयंगर ने हरी झंडी दिखाकर बीटीएपी वैगन को एनटीपीसी दादरी के लिए रवाना किया | जो कि एनटीपीसी रिहंद का ट्रेन द्वारा राख़ भेजने का एक नया प्रयास है |
जो राख़ बीटीएपी वैगन के माध्यम से एनटीपीसी दादरी को भेजी जा रही है उसे दादरी एकत्र कर के आवश्यकतानुसार विभिन्न स्थानों को भेजेगा |
उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से महाप्रबंधक (अनुरक्षण) एस श्री कृष्णा ,महाप्रबंधक ( प्रचालन ) ए के चट्टोपाध्याय ,महाप्रबंधक (एफ एम ) एम रमेश, महाप्रबंधक (एम टी पी ) के सी त्रिपाठी, धन्वन्तरी चिकित्सालय की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रेनू सक्सेना ,अपर महाप्रबंधक (एमजीआर) मुकुल राय, अपर महाप्रबंधक (ई एम जी) श्री वी के अत्रि, अपर महाप्रबंधक (बी एम डी ) दीलीप कैबोर्त्ता, अपर महाप्रबंधक ( मा 0 सं 0) एस बी डी रवि कुमार, संजीव कसूमरा उप महाप्रबंधक (एम जी आर ) के साथ-साथ अन्य विभागाध्यक्षगण आदि सामाजिक दूरियों का पालन करते हुये उपस्थित रहे |

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now