अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर किया भारत बंद का समर्थन

By:

On: Tuesday, December 8, 2020 6:54 AM

---Advertisement---

अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर किया भारत बंद का समर्थन–
घोरावल(पी डी)तहसील परिसर में कार्यरत अधिवक्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर आज मंगलवार को भारत बंद का समर्थन किया। तहसील अधिवक्ता समिति घोरावल सोनभद्र के अध्यक्ष जय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में बार भवन में सुबह 11बजे से आवश्यक बैठक की गई जिसमें देश में चल रहे किसान आंदोलन पर चर्चा हुई चर्चा में किसानों की आमदनी बढ़ाने पर कहा गया कि किसानों की आमदनी तो बढ़ी नहीं बल्कि लागत अवश्य बढ़ गई किसानों को डीजल खाद बीज कृषि यंत्रों सभी वस्तुओं की मुल्य में वृद्धि हो गई कृषि कार्य में उद्योगपतियों का हस्तक्षेप सर्वदा अनुचित है जो कानून किसान हित में नहीं हैं उसे क्यो किसानों पर थोपा जा रहा है। राम अनुज धर द्विवेदी ने कहा कि किसान हित सर्वोपरि किसान हित से ही राष्ट्र हित जुड़ा हुआ है लिहाजा किसानों के ऊपज बिक्री सहित अन्य सभी संबंधित समस्याओं को सरकार गम्भीरता से ले तथा कानून में आवश्यक संशोधन किया जाय तथा किसान हित में कानून बनाया जाय ।आज बैठक में सर्वसम्मति से किसान हित में न्यायिक कार्य से विरत रहकर किसान आंदोलन का समर्थन किया गया।इस अवसर पर गोविन्द नारायण झा सच्चिदानन्द चौबे राजेंद्र कुमार पाठक संतोष कुमार पाठक राम अनुज धर द्विवेदी अरुण तिवारी राम नमन मिश्र राम नरेश विश्वकर्मा रामलाल उमेश पाठक आदि उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now