नाबालिग से छेड़छाड़ व भगाने का आरोपित गिरफ्तार
बीजपुर(बग्ग्घा सिंह) बीते रविवार को देर रात्रि थाना क्षेत्र के सिरसोती टोला महुआबारी निवासी ने अपने बालिका के भगा ले जाने व छेड़छाड़ किए जाने का तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करवाया था।पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर आईपीसी की धारा 363, 354 व पास्को एक्ट 7/8 दर्ज कर आरोपी के तलाश में जुट गई थी।
प्रभारी निरीक्षक एस बी यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र सिरसोती टोला महुआबारी के नाबालिक के पिता ने तहरीर देकर बताया कि मेरी नाबालिक को पड़ोस का कतरु उर्फ़ मनोज पुत्र रामप्रवेश निवासी सिरसोती टोला महुआबारी शौच करने गई थी, इसी बीच घात लगाए हुए था, मौका देख उसने जंगल में ले गया और उसके साथ छेड़खानी किया।यह सारी बात देर रात्रि 9:30 बजे आकर घर बताई।जब हम लोग आरोपी के घर गए तो वह नही मिला।पीड़ित के तहरीर के आधार पर सम्बन्धित धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू की गई।सोमवार की अलसुबह सिरसोती तिराहे पर आरोपी कहि जाने के लिए खड़ा है इसकी सूचना जरिए मुखबिर द्वारा मिली।भ्रमणशील प्रभारी निरीक्षक एस बी यादव ने ततपरता बरतते हुए उक्त स्थान पर पहुचे तो पुलिस की गाड़ी देख भागने लगा।सक्रिय हुई पुलिस घेरेबंदी कर आरोपीई युवक को धर दबोचा।थाने लाकर जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने सारे राज उगल दिया।आरोपी का सम्बन्धित धारा में चालान कर कानून के हवाले कर दिया गया।

