अज्ञात तीन लोगों ने युवक को बनाया बंधक
घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कोलिया घाट के जंगल में शनिवार की रात राहगीर के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर ली। साथ ही उसके पास से मौजूद कुछ रुपए भी छीन लिए। बताया गया कि कल्लू बैगा (22) निवासी रिजुल को घायल स्थिति में रात 9 बजे के लगभग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में पीआरबी पुलिस ने भर्ती कराया। बताया गया कि कल्लू घोरावल किसी काम से आया था। पैदल अपने घर जा रहा था। घर वापसी के दौरान कोलिया घाट के देवदहा के जंगल में अज्ञात तीन लोगों ने उसे घेर लिया और उसे मारपीट दिया। साथ ही उसे किसी पेड़ में बांध भी दिया गया। उसके जेब मे रखें कुछ रुपए भी छीन लिए गए। घटना की सूचना किसी प्रकार से 112 नंबर पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे घायल स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। और मामले की सूचना क्राइम इंस्पेक्टर रमाकांत यादव को दी गई। सूचना मिलते ही इस्पेक्टर रमाकांत यादव सरकारी अस्पताल पहुंचे लेकिन कल्लू उस समय अचेत अवस्था में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

