दो बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल
घोरावल(पी डी)सोनभद्र: दो बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल जानकारी के अनुसार बरबसपुर निवासी मांधाता सिंह (24) पुत्र अर्जुन सिंह व उसकी चचेरी बहन वर्षा सिंह (20) रविवार की शाम करीब पांच बजे दवा कराने के लिए घुवास कालोनी जा रहे थे। तेंदुआ गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से उन लोगों की बाइक की टक्कर हो गई।हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक दूसरी बाइक पर सवार तीनों युवक भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गंभीर चोट आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद मांधाता को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

