कमलेश सिंह दोबारा बने ब्लाक अध्यक्ष

By:

On: Saturday, December 5, 2020 3:50 PM

---Advertisement---

कमलेश सिंह दोबारा बने ब्लाक अध्यक्ष
सोनभद्र:पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ  रावटसगंज ब्लाक के पदाधिकारियों के चयन हेतु पूर्व माध्यमिक विद्यालय खचार के प्रांगण में मतदान कार्य शनिवार को संपन्न हुआ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की मंडल उपाध्यक्ष आशा भारती ने कहा कि संगठन के समस्त शिक्षको को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है । मतदान जिलाध्यक्ष रविभूषण सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया। पूर्व की भांति इस वर्ष भी ब्लाक के शिक्षको की आम सहमति से समस्त पदों पर पदाधिकारियों का चयन कर लिया गया। निर्वाचित पदों में राबरटसगंज ब्लाक का अध्यक्ष एक बार फिर कमलेश सिंह को चूना गया है। जिला मंत्री सुरेश कुमार ,उपाध्यक्ष महिला अभिलाषा सिंह , रजनी राजवंश,सुमन तिवारी,शिव कुमारी,उमा सिंह पटेल, संयुक्त मंत्री मोनिका सिंह,पंकज कुमार मिश्र, माधुरी सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता प्रवक्ता मधुबाला गौड एवं आय व्यय निरीक्षक राजेश जायसवाल को चयनित किया गया। इस दौरान जिला महामंत्री धिरेंद्रपति तिवारी , अर्जुन सिंह, मधुबाला, संजय जायसवाल समेत सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now