*मारकुंडी घाटी के खाई मे फिर गिरी ट्रक बाल बाल बचा चालक,खलासी मामूली रूप से जख्मी ।*

By:

On: Saturday, December 5, 2020 11:03 AM

---Advertisement---

*मारकुंडी घाटी के खाई मे फिर गिरी ट्रक बाल बाल बचा चालक,खलासी मामूली रूप से जख्मी ।*

— मारकुंडी घाटी बना हादसों का गढ़।
(सरफुद्दीन संवाददाता सलखन)सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र मारकुंडी घाटी मे हादसे का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की दोपहर तकरीबन 11बजे पेन्ट लदी ट्रक घाटी उतरते समय अनियंत्रित होकर तकरीबन 20 मीटर खाई मे जा गिरा।शुक्र रहा की इस हादसे मे चालक व खलासी बाल बाल बचे गये।तत्काल मौके पर पहुँचे गुरमा चौकी इंचार्ज अंजनी कुमार राय ने ट्रक में फंसे चालक और खलासी को सुरक्षित निकाल कर एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय भेज दिया।जानकारी के मुताबिक नोएडा से ट्रक पेन्ट लोड कर रांची जा रही थी कि इसी बीच घाटी उतरते समय ब्रेक फेल हो जाने के कारण अनियंत्रित होकर चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी के दुसरे मोड के तकरीबन 20मीटर खाई मे जा गिरी इस हादसे मे चालक शाबिर(55)पुत्र मो0सदीक नि0 सफीपुर जनपद उन्नाव बाल बाल बच गये किंतु खलासी हसमुद्दीन(22)पुत्र नुर मोहम्मद नि0सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर मामूली रूप से जख्मी हो गया।अभी एक हफ्ते पूर्व गेहूं की बीज लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई मे गिरने से ट्रक के अंदर चालक व खलासी की दर्दनाक मौत हो गयी थी। लगातार हो रहे हादसे को लेकर जिला प्रशासन कोई ठोस कदम ना उठने से लोगो मे घोर नाराजगी देखने को भी मिल रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now