वांछित अभियुक्ता के विरुद्ध म्योरपुर पुलिस ने की कार्यवाही
म्योरपुर(सत्य पाल सिंह)सोनभद्र:मुकदमा अपराध संख्या 720 धारा 379, 411 आईपीसी व 357-70 उत्तर प्रदेश उप खनिज परिहार नियमावली 1963 व 421 खान एवं खनिज विकास का विनियमन अधिनियम 1957 थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र में वांछित अभियुक्ता महमूदा बानो पत्नी महरुम मोहम्मद शमीम निवासी म्योरपुर हवाई पट्टी रोड थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र की माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 82 सीआरपीसी की कार्यवाही की गई। अगर समय से माननीय न्यायालय या पुलिस के समक्ष हाजिर ना होने पर 83 सीआरपीसी कुर्की की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी

