रहस्यमय परिस्थितियों में ब्रीजा कार में लगी आग,मची अफरा तफरी

By:

On: Friday, December 4, 2020 8:43 AM

---Advertisement---

रहस्यमय परिस्थितियों में ब्रीजा कार में लगी आग,मची अफरा तफरी

घटना को लेकर म्योरपुर थाने में दी गयी तहरीर

म्योरपुर(सत्य पाल सिंह)थाना क्षेत्र के कुंडाडीह गावँ में घर के बाहर खड़ी ब्रीजा कार में गुरुवार की देर रात रहस्यमय परिस्थितियों में आग लग गयी।आग लगने की सूचना जब घर वालो को लगी तो अफरा तफरी मच गई और तत्काल समरसेबल पाइप से आग बुझाई गयी।जानकारी के अनुसार कुंडाडीह ग्राम के ग्राम प्रधान रामसुधार के बड़े लड़के का पुत्र मनोज कुमार अपने ब्रीजा कार से गुरुवार को लगभग 9 बजे घर पर आया और कार घर के बाहर खड़ी करके घर मे चला गया और खाना खाने के बाद सो गया।रात्रि लगभग 2 बजे ग्राम प्रधान रामसुधार को कुछ जलने जैसी आवाज सुनाई पड़ी जब वह घर से बाहर निकले तो देखा कि ब्रीजा कार में आग लगी हुई थी।आग देखकर वह शोर मचाने लगे शोर सुनकर घर के लोग बाहर आ गए और पानी के पाइप से आग बुझाया गया।इस घटना से सभी परिवार के सदस्य स्तब्ध थे।इस घटना की सूचना तत्काल म्योरपुर थाने को दी गयी।म्योरपुर थाने में तहरीर देकर जांच की मांग की गई है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now