भारतीय जनता पार्टी के सदर विधायक भूपेश चौबे ने धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया

By:

On: Thursday, December 3, 2020 8:54 AM

---Advertisement---

भारतीय जनता पार्टी के सदर विधायक भूपेश चौबे ने धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया
सोनभद्र:भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के सदर विधायक भूपेश चौबे ने आज कई धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया विधायक जी ने हाॅट शाखा राबर्ट्सगंज क्रय केन्द्र पर जाकर वहां मौजूद किसानो से हो रहे धान क्रय के बारे मे विस्तृत जानकारी ली उसके बाद वहां मौजूद अधिकारियों को किसानो के हित में दिये जा रहें सुविधा जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश भी दिया और आगे कहा की हमारी सरकार किसानों के प्रति जवाब देह है किसान न्यूनतम निर्धारित दरों पर उत्साह के साथ अपना धान विक्रय कर रहे है जो इस बात का संकेत है की भारत सरकार का कृषि बिल उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में सही साबित हुआ है विपक्ष के लोग भ्रामक खबरे फैलाकर किसानों को गुमराह कर ओछी राजनीति कर रहे है विधायक ने कहा की कई धान क्रय केन्द्रो पर शिकायत मिल रही है की वहां किसानो द्वारा लाये जा रहे धान के अनलोडिंग मे देरी हो रही है

जिसके चलते किसान परेशान है ऐसे मे विधायक जी ने कहा की किसानो को किसी भी प्रकार परेशानी न हों इसको लेकर अधिकारिंयो को निर्देशित किया गया है क्रय केन्द्र के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा की किसानो और विचैलियों के बीच धान क्रय केन्द्रों के

अधिकारियों की मिलीभगत पायी गई तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी।साथ में भाजपा जिला मंत्री संतोश शुक्ला नगर महामंत्री देवेन्द्र सिंह टिंकू राजकुमार तिवारी व अधिकारीगण मौजूद रहें।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now