शिक्षक भर्ती द्वितीय चरण ,185 शिक्षकों की हुई काउंसलिंग
-:69000 शिक्षक भर्ती में द्वितीय चरण काउंसलिंग शुरू 261 शिक्षकों की तीन दिवसीय काउंसलिंग
-: पहले दिन 185 शिक्षकों का हुआ काउंसलिंग
सोनभद्र:रॉबर्ट्सगंज उरमोरा स्थित कस्तूरबा गांधी भावी प्रांगण डायट परिसर में 69000 शिक्षक भर्ती के द्वितीय चरण तीन दिवसीय काउंसलिंग बुधवार से शुरू की गई जिसमें घोरावल एबीएस से उदय चंद्र राय, चतरा एबीएसए दिलीप कुमार, नगवा एबीएसए अमित कुमार दुबे, रॉबर्ट्सगंज एबीएसए रमाकांत राम की अगुवाई में 4 कमरों में किए गए वही बीएसए डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने बताया कि 3 दिवसीय प्रशिक्षण द्वितीय चरण शिक्षक भर्ती में 261 अध्यापकों का काउंसलिंग किया जाएगा जिसके प्रथम दिन 185 अध्यापकों ने काउंसलिंग कराया वहीं कोविड-19 के मद्देनजर सेनीटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग के दिशा निर्देश अनुसार काउंसलिंग कराया जा रहा है जिसकी देख घोरावल, चतरा ,नगवा,रॉबर्ट्सगंज एबीएसए कर रहे हैं।

