शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
पीड़िता ने तीन लाख रुपए मांगने व धमकी देने का लगाया आरोप
बभनी(दीन दयाल पांडेय)थाना क्षेत्र के इकदिरी गांव की एक लड़की से बभनी थाना क्षेत्र के ही बैना गांव का रहने वाला युवक एक वर्ष से शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा इकदिरी गांव निवासी मायावती पुत्री हनुमान उम्र 24 वर्ष जो सन् 2018 में हरीशचंद्र चौधरी महाविद्यालय किरबिल थाना म्योरपुर से बीटीसी की छात्रा थी जिसने बभनी थाने में तहरीर देते हुए बताया कि बभनी थाना क्षेत्र के ही बैना निवासी युवक सूर्यदेव पुत्र बिफन सन 2018 में बातचीत के दौरान उसकी मुलाकात बैना से बस से आने-जाने के दौरान हुई जिसके पश्चात जाति- बिरादरी का होने के कारण उसके पिता चाचा व अन्य लोग उसके घर पर आए और शादी की बात करने लगे तभी से शादी का झूठा आश्वासन दिया और नवंबर 2018 को सूर्यदेव जमुनदहवा नामक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ जोर-जबरदस्ती कर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया इसके बाद 8 जनवरी को युपी टेट का प्रवेश पत्र दिलाने के नाम पर रावर्ट्सगंज में उरमौरा ढाबे के पास पूरब मोहाल के पास भगवान दास का मकान किराए पर दिलाया और अब हम पति-पत्नी बन जाएंगे ऐसा कहते हुए जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया जब अगले दिन जमुनदहवा नामक सुनसान जंगल में जाने को कहा तब इसने इंकार कर दिया और तब उसने भद्दी- भद्दी गालियां देने लगा और गंदी वीडियो बना लिया था जिसे दिखाते हुए कहने लगा कि अपने बाप के पास से तीन लाख
रुपए लेकर आओ तो शादी करुंगा नहीं तो नहीं करुंगा और गंदी वीडियो वायरल कर दुंगा जिससे डरी सहमी सी पीड़िता ने अपनी आप-बीती अपने माता-पिता से बताई और अपने परिजनों के साथ मामले की तहरीर बभनी पुलिस को दिया प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी को 376,504,506 संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

