डीजल और विद्युत रनिंग कर्मचारियों के कैडर मर्जर पर बैठक

By:

On: Friday, November 27, 2020 10:33 AM

---Advertisement---

डीजल और विद्युत रनिंग कर्मचारियों के कैडर
मर्जर पर बैठक

ईसीआरकेयू प्रतिनिधियों ने रखे कई महत्वपूर्ण तथ्य

एक जनवरी 2021 से लागू होगा दोनों कैडर मर्जर
चोपन(संवाददाताअशोक मद्धेशिया)धनबाद मंडल के डीजल और विद्युत रनिंग कैडर और उनके पर्यवेक्षकों के कैडर मर्जर के स्थितियों को निर्धारित करने के लिए वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी श्री जयप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में संबंधित शाखा अधिकारियों और मान्यता प्राप्त यूनियन ईसीआरकेयू के प्रतिनिधियों के बीच गुरुवार को वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी के कक्ष में सम्पन्न हुई । इस बैठक में वरीय मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) धनबाद श्री हरिशंकर प्रसादतथा सहायक कार्मिक अधिकारी श्री त्रिलोकी नाथ वर्मा ने कैडर से जुड़ी आवश्यक सूचनाएं सदस्यों के सामने रखीं । ईसीआरकेयू की तरफ से अपर महामंत्री मो ज़्याउद्दीन की अगुवाई में सहायक महामंत्री ओमप्रकाश तथा केन्द्रीय संगठन मंत्री पी के मिश्रा ने मर्जर की परिस्थितियों और विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। यह स्पष्ट किया गया कि यह ध्यान रखा जाए कि इस मर्जर प्रक्रिया के कारण किसी भी रनिंग कर्मचारी के हितों की हानि नहीं हो। जिन लोगों के पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है उन्हें अपने कैडर में पहले पदोन्नति दे दी जाए तब उनका मर्जर किया जाए । इसके साथ ही विभिन्न रोस्टर के औसत का भी ख्याल रखा जाए । सभी की वरीयता रेल प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार तय की जाए । साथ ही, कैडर मर्जर की एक कट औफ डेट सर्वसम्मति से निर्धारित की जाए और मर्जर सूची जारी करने के बाद किसी भी कर्मचारी को अपना परिवाद पेश करने के लिए भी एक निश्चित तिथि निर्धारित की जाए ।सभी आवश्यक प्रक्रिया विधिवत पूरी करने के बाद ही मर्जर की संयुक्त सूची को अंतिम रूप दिया जाए । प्रशासन की ओर से विभिन्न पदों की पदोन्नति के कार्यालय आदेशों के अवलोकन और विभिन्न तथ्यों पर विस्तृत चर्चा के बाद उक्त मर्जर को लागू करने के लिए एक जनवरी 2021 को कट ऑफ डेट निर्धारित किया जाना सुनिश्चित किया गया ।इस बाबत जानकारी उमेश कुमार सिंह ईसीआरकेयू चोपन शाखा -1अध्यक्ष ने दी है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now