खलिहान में धान रखने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दर्ज

By:

On: Thursday, November 26, 2020 3:29 PM

---Advertisement---

खलिहान में धान रखने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दर्ज

सोनभद्र : राब‌र्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के महुरेशर गांव में गुरुवार को खलिहान में धान रखने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर में 17 लोगों खिलाफ147,148, 323, 504,506 मामला दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने बताया कि महुरेशर में खलिहान में धान रखने को लेकर गुरुवार की सुबह दो पक्ष आमने सामाने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई, नहीं यह मामला गहरा जाता। बताया कि महुरेशर गांव निवासी विनोद कुमार की तहरीर पर नौ व उसी गांव की ऊषा देवी की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now