नदी में डूबने से बालिका की मौत

By:

On: Thursday, November 26, 2020 2:34 PM

---Advertisement---

नदी में डूबने से बालिका की मौत

सोनभद्:ओबरा थानान्तर्गत ग्राम पंचायत बिल्ली-मारकुंडी के खैरटिया टोला में रेणुका नदी में एक बालिका की डूबने से मौत हो गई। गुरुवार को दिन में 12 बजे के करीब तुलसी विवाह के उपरान्त कई बालिकाएं और बच्चे विसर्जन के लिए रेणुका नदी गए हुए थे। इस दौरान खैरेटिया निवासी प्रियंका (12) पुत्री हरिप्रसाद बहाव की चपेट में आ गई। अन्य बालिकाओं ने बताया कि प्रियंका बहाव के साथ एक भंवर की चपेट में आकर अपना नियंत्रण खो बैठी। विसर्जन के दौरान किसी बड़े व्यक्ति के न होने से प्रियंका की मदद नहीं हो पाई। प्रियंका के डूबने पर साथ गई अन्य लड़कियों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। जब तक कोई मदद के लिए पहुंचता तब तक प्रियंका पूरी तरह भंवर की चपेट में आ चुकी थी। आवाज सुनने पर एक ग्रामीण ने तत्काल नदी में छलांग लगाते हुए बड़ी मशक्कत के बाद प्रियंका को बाहर निकाला। अचेत अवस्था में उसे तत्काल ओबरा परियोजना चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों सहित गांव में मातम पसर गया

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now