एमएलसी चुनाव को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

By:

On: Wednesday, November 25, 2020 1:32 PM

---Advertisement---

एमएलसी चुनाव को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

पार्टी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा को विजय दिलाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
चोपन(संवाददाताअशोक मद्धेशिया)समाजवादी पार्टी के ओबरा विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर प्रभारियों की एक बैठक हुई जिस पर होने वाले वाराणसी स्नातक चुनाव पर चर्चा हुई बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि हर हाल में समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी जीतना चाहिए इसके लिए हम सभी को एक बार फिर हुकार भरना पड़ेगा क्योंकि अब अपने पास समय नही बचा है। समाजवादी पार्टी के मौजूद पदाधिकारियों सेक्टर प्रभारियों तथा कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव के लिए पूरी मुस्तैदी से डट जाएं समाजवादी पार्टी के वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी को भारी मतों से विजई बनाना है। विधानसभा अध्यक्ष परमेश्वर यादव ने कहा की सेक्टर प्रभारियों के साथ ही समाजवादी पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है की अधिक से अधिक संख्या में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में स्नातक चुनाव के लिए मतदान कराने का काम करें प्रचार प्रसार में पूरी तरह से लग जाएं। नगर अध्यक्ष कुशल सिंह ने कहा कि जिस प्रकार सपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है निश्चित रूप से समाजवादी पार्टी के वाराणसी स्नातक चुनाव के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा विजई होंगे यह सभी का विश्वास है।

इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा नजमुद्दीन, ओबरा विधानसभा सचिव सत्यदेव पांडे, समाजवादी पार्टी चोपन, नगर अध्यक्ष युवजन सभा चोपन नसरुद्दीन इदरीसी, छात्रसंघ अध्यक्ष सतीश यादव, नगर अध्यक्ष युवजन सभा ओबरा सभा राजेश सिंह कुशवाहा, सभासद सुरजीत यादव, जिला सचिव युवजन सभा संजय शर्मा, मोटिन खान, अभिषेक भारती, राशिद खान, विवेक यादव, प्रदीप साहनी, अरुण कुमार, राम सजीवन यादव, दीना सेठ, सलीम खान, लाल भरत यादव, आदि लोग मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now