अध्यापक के घर से चोरों ने ताला तोड़कर जेवरात लैपटॉप नगदी चोरी कर फरार
दुद्धी(रवि सिह)सोनभद्र:कस्बे के वार्ड नंबर 2 उच्च प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक देवनारायण कुशवाहा पुत्र बलवंत निवासी वार्ड दो कस्बा दुद्धी बंद कमरे के भीतर का ताला तोड़कर चोरों ने जेवरात लैपटॉप नगद के अलावा कई अन्य सामान चोरों ने चोरी कर ले कर चलते बने|घटना की सूचना आज शाम 6:00 बजे अध्यापक देवनारायण कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस को दी है घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह मैं फोर्स के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और चोर पकड़े जाने का गृह स्वामी को भरोसा दिया अध्यापक देवनारायण कुशवाहा ने बताया कि छठ पूजा करने अपने ससुराल झारखंड पूरे परिवार के साथ गए हुए थे आज शाम को जब यहां लौटे तो घर के भीतर के का दरवाजा का ताला टूटा हुआ और सामान बिखरा हुआ देखकर अवाक रह गए जब घर में अंदर घुसे और सामानों की मिलान किया तो पता चला कि सोने का दो कान का झुमका दो सोने का नाथ का किं ल पायल लैपटॉप ₹7000 नगद के अलावा कई सामग्री चोर उठा ले गए हैं उन्होंने बताया कि ₹100000( एक लाख) से ऊपर के सामान चोरी हुए हैं चोरी की घटना होने से आसपास के लोगों में दहशत व्याप्त है|

