1 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
डाला(काजल पासवान):स्थानीय पुलिस ने शनिवार को एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा संग एक ब्यक्ति को धर दबोचा।पकड़ा गया ब्यक्ति के सम्बंध में चौकी प्रभारी सरीमन सोनकर ने बताया कि वे सीओ सीटी राजकुमार त्रिपाठी के साथ नगर में छठ पर्व पर शांति ब्यवस्था कायम रखने के लिए भ्रमण कर रहे थे।उसी समय मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि एक ब्यक्ति गांजा लेकर कही जाने कि फिराक में हैं।मिली सूचना के आधार पर वे सीओ सीटी के साथ डाला मस्जिद के पास पहुंच गये ,जहां झोला लेकर एक ब्यक्ति मार्ग के किनारे खड़ा बस का इंतजार कर रहा था।जिसे संदिग्ध मानकर पकड़ लिया ।जिसके झोले कि तलासी ली गई तो उसमें से एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा व उसके जेब में से दो सौ रूपये नकद बरामद हुआ।पकड़ा गया ब्यक्ति ने अपना नाम कल्लू उर्फ मुमताज निवासी अघोर सेवा सदन के पीछे का रहने वाला बताया।पुलिस ने गांजा संग पकड़ा गया ब्यक्ति को सम्बंधित धाराओ में जेल भेज दिया गया।

