आटो पलटने से एक वृद्ध की मौत,कोहराम
सोनभद्र:बभनी स्थानीय थाना क्षेत्र के डूभा गांव में शुक्रवार को आटो पलटने से एक वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध आटो में सवार होकर छत्तीसगढ़ से नधिरा आ रहे थे। छत्तीसगढ़ प्रान्त निवासी 70 वर्षीय दिलबरन पुत्र घरभरन आटो में सवार होकर बभनी थाना के नधिरा गांव जा रहे थे। आटो डुभा गाव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहंुची पुलिस ने घायल को बभनी अस्पताल पहंुचाया, जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।

