अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत

By:

On: Saturday, November 21, 2020 3:05 AM

---Advertisement---

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत

घोरावल(पी डी)कोतवाली क्षेत्र के धरसड़ा गांव में शिवद्वार मार्ग पर शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक धरसड़ा गांव में आरपी डिग्री कॉलेज के पास शिवद्वार रोड पर एक किशोर घायल स्थिति में गंभीर अवस्था में पड़ा था।ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी,तो कोतवाल बृजेश सिंह व चौकी इंचार्ज प्रमोद यादव मौके पर पहुंचे और उसे लेकर घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके पैंट की जेब से मिले आधार कार्ड के सहारे उसकी शिनाख्त सुनील कुमार पाल (14) पुत्र मोहन पाल निवासी ददरा राजगढ़ थाना मड़िहान जनपद मिर्जापुर के रूप में की। शिनाख्त होते ही घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को पुलिस ने मोबाइल फोन से दी। हादसे की सूचना मिलते ही उसके पिता मोहन पाल सरकारी अस्पताल पहुंचे।मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। मोहन पाल ने बताया कि दोपहर के समय वह घर से निकला था और अपनी मौसी के घर शिवद्वार गया था। शिवद्वार से वापसी के दौरान घटना घटी है। शव को पोस्टमार्टम कराए जाने की कार्रवाई के लिए पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी रही।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now