भाजपा सरकार में किसानों की कमर टूटी-अविनाश कुशवाहा

By:

On: Thursday, November 19, 2020 1:45 PM

---Advertisement---

भाजपा सरकार में किसानों की कमर टूटी-अविनाश कुशवाहा
सोनभद्र:सरकार में समाज के सभी वर्गो में घोर निराशा, हताशा व्याप्त है। सरकार के नितियों से किसान, नौजवान, सीमा पर जवान सभी परेशान है। उक्त बातंे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सदर विधायक अविनाश कुशवाहा ने गुरूवार को क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान कही। उन्होने कहा कि किसान अपने उपज के बिक्री के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहा है। समितियों पर किसानो को परेशान किया जा रहा है। धान की खरीद नही की जा रही है। एक तो कोरोना काल की विषम परिस्थिति उपर से मौसम की मार एवं लगन की सीजन के चलते किसान अपने उपज की औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर है। किसानों की कमर टूट गयी है। भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधि लूट-खसोट में मस्त है। सिंचाई, दवाई एवं सुनवायी सभी व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
श्री कुशवाहा ने रावटर््सगंज विधान सभा क्षेत्र के चिचलिक, पनौरा, लोढ़ा, दुआरी, किरहुलिया, बरबसपुर, करद इत्यादि दर्जनों गाॅवों का भ्रमण कर स्थानीय समस्याओं से रूबरू होकर निदान के लिए संघर्ष की बात कही। उनके साथ विधान सभा अध्यक्ष रामसेवक यादव, मुहमद उमर, भखडू प्रधान, आनन्द चैबे, इन्द्रदेव यादव, अमृत लाल, श्रवण कुमार, संजय यादव, विजय पासवान, शंकर विश्वकर्मा, अखिलेश, विजय धागंर, मुन्ना चेरो इत्यादि रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now