बरवाडीह हत्याकांड-: पति पत्नी की हत्या में शामिल पांच आरोपित गिरफ्तार

By:

On: Wednesday, November 18, 2020 11:39 PM

---Advertisement---

बरवाडीह हत्याकांड-: पति पत्नी की हत्या में शामिल पांच आरोपित गिरफ्तार

कोन(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)।स्थानीय थाना क्षेत्र के बरवाडीह उत्तर टोला में बीते 16 नवम्बर को हुए मृतक उदय पासवान और उनकी पत्नी के हत्या में शामिल 6 आरोपितों में से 5 आरोपितो को पुलिस टीम ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने बताया कि हत्याकांड में शामिल आरोपित कही भागने की फिराक में थे जिनमें से आरोपित जितेंद्र,सिकन्दर,कौशल्या देवी को रामगढ़ बाजार से और केवल,गब्बर को कोन बाजार से पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है अन्य एक आरोपित एकलाक अहमद अभी भी फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं बतादे की जमीनी विवाद में महज दो फीट जमीन को लेकर मृतक उदय पासवान और उनके पटीदारों के बीच काफी दिनों से विवाद होता चला आ रहा था जिसे लेकर कई बार मृतक उदय पासवान और केवल पासवान के बीच झगड़ा भी होता रहा उसी बीच बीते सोमवार को मृतक उदय पासवान और उनकी पत्नी कोन बाजार से वापस अपने घर आ रहे थे उसी बीच हमलावरों ने पति,पत्नी पर लाठी डंडों से हमला कर दिया जिससे मृतक उदय पासवान की घटना स्थल पर ही मौत हो गया वहीं गम्भीर रूप से घायल उनकी पत्नी शीतला देवी की भी इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई वहीं उक्त घटना के सम्बन्ध में अनुशासनहीनता व लापरवाही बरतने के आरोप मे पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी समेत चार लोगो को सस्पेंड भी कर दिया गया है जिसके बाद मृतक उदय पासवान के लड़के विनय प्रताप ने कोन थाने में लिखित तहरीर देते हुए केवल पासवान, उनके लड़के सिकन्दर,जितेंद्र,गब्बर और केवल की पत्नी कौशल्या देवी तथा एकलाक अहमद पर हत्या करने का आरोप लगाया था जिसके बाद पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबीश दी जा रही थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में चकरिया चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र कुमार कोन थाना प्रभारी लल्लन यादव हेड कांस्टेबल मनोज सिंह,संतोष यादव और संजय चौहान शामिल रहे।
वहीं पुलिस की मौजूदगी में बुधवार को पति पत्नी का दाह संस्कार कराया गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now