भांग की दुकान पर गाजा की बिक्री फिर शुरू

By:

On: Wednesday, November 18, 2020 11:32 AM

---Advertisement---

भांग की दुकान पर गाजा की बिक्री फिर शुरू

कप्तान साहब एक नजर इधर भी
चोपन(अशोक मद्देशिया)चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय राजमार्ग पर बीच बाजार में स्थित भांग की दुकान पर फिर से अवैध गांजा की बिक्री शुरू हो गया हैं आपको बताते चलें कि सोन पुल उस पार पटवध और चोपन मुख्य मार्केट बकरा की दुकान के सामने भांग की दुकान है जिसके सेल्समैन द्वारा भांग के साथ-साथ गाजा की भी बिक्री बिना डर भय के की जाती है ज्यादातर मध्यम वर्गीय परिवार के युवा नौजवान व अन्य वर्ग के लोग इस नशे का शिकार है कभी-कभी तो इन नौजवानों के पास पैसा नहीं रहने पर अपने नशे की पूर्ति के लिए गलत रास्ता भी अख्तियार करना पड़ता है
अभी कुछ दिनों पूर्व स्थानीय नागरिक व पत्रकारों ने चोपन बाजार में स्थित भांग की दुकान पर रंगे हाथ गाजा पकड़ कर चोपन पुलिस को सौंपा था और उस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की गई थी लेकिन कुछ दिन बंद रहने के बाद फिर से भांग की दुकान खुल गई और पुराने रवैया को अपनाते हुए सेल्समैन द्वारा भांग के साथ गाजा की भी बिक्री की जाती है स्थानीय संभ्रांत नागरिकों ने पुलिस प्रशासन का ध्यान इस पर आकर्षित कराते हुए मांग किया कि भांग की दुकान पर हो रहे अवैध गांजे की बिक्री पर तत्काल रोक लगाया जाए जिससे समाज के नौजवान इस नशे के लिए असामाजिक कार्य न करें

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now