संदिग्ध परिस्थितियों में किराना की दुकान में लगी आग,लाखो का समान जलकर खाक

By:

On: Wednesday, November 18, 2020 8:12 AM

---Advertisement---

संदिग्ध परिस्थितियों में किराना की दुकान में लगी आग,लाखो का समान जलकर खाक
विंढमगंज(राकेश केशरी)सोनभद्र थाना क्षेत्र के पोलवा गांव निवासी सनवर आलम पुत्र निजामुद्दीन की घर मे ही एक किराना व जनरल स्टोर की दुकान है।पीड़ित दुकानदार सनवर ने बताया कि प्रतिदिन की भांति मंगलवार को भी रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर बगल के कमरे में खाना पीना खाकर सो गए।इसी बीच लगभग रात्रि 11बजे के आस पास घर मे धुंआ उठने की भनक लगी तो बाहर आकर देखा तो दुकान से धुआं उठ रहा था।जब तक दुकान खोलकर आग बुझाने का प्रयास करते आग ने पूरे दुकान को अपने आगोश में जकड़ लिया था।और देखते ही देखते पूरा दुकान धु धु कर जलने लगा।शोर गुल सुनकर ग्रामीणों ने आग को अन्यत्र जगह फैलने से तो रोक लिया लेकिन दुकान में रखा गेहूं,चावल,दाल,सरसो तेल,रिफाइन, निरमा, बिस्किट, नमकीन,महुआ,साबुन,फ्रिज,पंखा समेत अन्य समान जलकर खाक हो गया।पीड़ित दुकानदार के मुताबिक अगलगी में करीब तीन लाख रुपए की छति हुई है। मामले की सूचना छेत्रिय लेखपाल व विंढमगंज पुलिस को दे दी गई है।गांव के ग्राम प्रधान संजू देवी,ने तहसील प्रशासन से छतिपूर्ती दिए जाने की मांग की है।
इनसेट-आग बुझाने में घायल हुए दम्पति।महुली थाना छेत्र के पोलवा गांव में सनवर की दुकान में लगी आग को बुझाने में पीड़ित दम्पति गिरकर घायल हो गए।आग का बिकराल रूप देख पीड़ित दम्पति बदहवास हो चुके थे।आनन फानन में आग बुझाने के चक्कर मे पीड़ित दुकानदार सनवर व उनकी पत्नी सबाना दोनों गिरकर घायल हो गए।जिसमें पीड़ित सनवर की पत्नी सबाना का बायां हाँथ फैक्चर हो गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now