कच्चे मकान में लगी आग,सामान जलकर हुआ खाक
डाला(संवाददाता काजल कुमारी) चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्र कोटा ग्राम पंचायत के पश्चिमी वसुधा टोला में संदिग्ध परिस्थितियों में कच्चे मकान मैं आग लग गया जिसमें घर के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार बंधु चेरो अपनी पत्नी राम दुलारी के साथ घर से थोड़ी दूर स्थित पाही पर रहने गया था इस दौरान दीपावली की मध्य रात्रि घर में आग लगने की सुचना आसपास के लोगों द्वारा दी जिसे सुन परिवार समेत वह भागे भागे अपने घर पहुंचा तो आग लगा था आग बुझाने में आसपास के लोग लग गए और घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका इस आग लगी घटना में घर में रखा महुआ गेहूं जौ टेबल पंखा बैटरी कंबल बैग बर्तन आदि सामान जलकर राख हो गया घटना की जानकारी लोगों ने क्षेत्रीय लेखपाल को फोन कर दे दी है

