पराली जलती है तो दिल्ली तक आवाज जाती है, किसानों की फसल जलती है तो तहसील तक भी नही जा पाती-:पल्लवी पटेल
घोरावल(पी डी)सोनभद्र: पराली जलती है तो दिल्ली तक आवाज जाती है, किसानों की फसल जलती है तो तहसील तक भी नही जा पाती। देश में किसानों को मालिक से मजदूर से गुलाम बनाने की साजिश चल रही है। किसानों की जमीन छीनकर बड़े धन्ना सेठों को देने की तैयारी चल रही है। उक्त बातें स्थानीय ब्लॉक के केवली स्थित परिषदीय विद्यालय में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कही। बताया गया कि 17 अक्टूबर से 7 जनवरी तक डॉ सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर झांसी से शुरू होकर लखनऊ तक कमेरा पदयात्रा की शुरुआत की गयी है। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान सरकार में चारों ओर लूट चल रही। डीजल पेट्रोल व खाद पर सरकार का नियंत्रण नही रह गया है। आलू प्याज को आवस्यक वस्तु की सूची से हटा दिया गया है। किसान की फसल को लेकर न्यूनतम मूल्य को लेकर कानून बनाना चाहिए।बेरोजगारों नवयुवकों को अपना हक छीनना पड़ेगा।इसके पूर्व शनिवार को केवली गांव की आदिवासी बस्ती में दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया, लोगों में मिठाईयां बाँटी गयी।
मुकेश उर्फ शक्ति पाल:7905768171,9793628108

