पतिवाह बाबा ने गर्म दूध से किया स्नान,जयकारे से गुंजा सोनांचल
सोनभद्र(हाजी सलीम हुसैन) मारकुंडी घाटी मे एतिहासिक वीर लोरिक पत्थर परिसर में सोमवार को धूमधाम से गोवर्धन पूजा का आयोजन हुआ। पतिवाह बाबा राजेंद्र यादव ने खौलते दूध से स्नान कर व आग में बैठकर पूजा को संपन्न कराया। इस दौरान लोग वीर लोरिक के जयकारे लगाते रहे।गोवर्धन पूजा के अवसर पर यूपी के जनपद सोनभद्र में गोवर्धन पूजा समिति द्वारा अनोखी परंपरा का आयोजन किया जाता है।
इस पूजा के अवसर पर मुख्यालय से लगभग दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित मारकुंडी घाटी के वीर लोरिक स्थल के समीप गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाता है, जहां बृहद रूप से मनाई जाने वाली इस पूजा में कई मटको में दूध भरा होता है और उसको आग की काठी पर रख दिया जाता है, जहां एक पुजारी पूजा में न सिर्फ शामिल होता है बल्कि खोलते दूध से स्नान भी करता है।इसके अलावा हवन कुंड में अपने सिर और शरीर को झोंक देता है।यह देखकर वहां पर मौजूद अन्य श्रद्धालु आश्चर्यचकित रह जाते हैं। बाबा के इस कारनामे को भक्ति मान लेते हैं, इस पूजा के दौरान सैकड़ों की
संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित होते हैं और यह भीड़ तब तक रहती है जब तक पूजा समाप्त नहीं हो जाती।अंत में पूजा का प्रसाद लेने के लिए भी श्रद्धालुओं को जद्दोजहद करनी होती है।मीडिया से बातचीत में पतिवाह बाबा राजेन्द्र यादव ने बताया कि गर्म दूध से स्नान करने पर उनके शरीर पर कोई असर नहीं होता क्योंकि जहां शक्ति है वहां भक्ति होती है और जहां भक्ति वहां शक्ति, लोगों को प्रसाद देने पर गर्म का एहसास होता है क्योंकि वह मन से भक्ति नहीं करते, वही मीडिया ने जब कोरोना की वैक्सीन को लेकर पुजारी ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन अगले वर्ष के दूसरे माह में आ
सकती है और यह वैक्सीन भारत की ना होकर भारत के बाहर से ही आएगी।गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष तेजधारी यादव, उपाध्यक्ष गोविंद यादव व महामंत्री रोशन लाल यादव ने आए अतिथियों का आभार प्रकट किया।कार्यक्रम का संचालन दयाराम यादव ने किया।पूजा में सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव, देव चरण सिंह यादव, सईद कुरैशी, राजू पाल, अमरनाथ यादव, परमेश्वर यादव, विजय शंकर यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

