पुलिस अधीक्षक एकादश ने जिलाधिकारी एकादश को 38 रनों से दी मात

By:

On: Sunday, November 15, 2020 10:00 AM

---Advertisement---

पुलिस अधीक्षक एकादश ने जिलाधिकारी एकादश को 38 रनों से दी मात

मैच के मैन ऑफ द मैच बने अनिल सिंह

सोनभद्र:आज सुबह विशिष्ट स्टेडियम तियरा में जिलाधिकारी एकादश और पुलिस अधीक्षक एकादश के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। आज सुबह पुलिस अधीक्षक एकादश के कप्तान एसपी आशीष श्रीवास्तव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पुलिस अधीक्षक एकादश के बल्लेबाजों ने कप्तान के इस निर्णय को सही साबित

करते हुए 15 ओवरों में कुल 149 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। जिसमें रामवृक्ष 39 रन तथा अनिल सिंह ने 46 रनों का योगदान दिया। वहीं जिलाधिकारी

एकादश की तरफ से धर्मेन्द्र ने तीन सफलताएँ अर्जित कर सबसे फल गेंदबाज रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिलाधिकारी एकादश की पूरी टीम निर्धारित 15 ओवरों में सिर्फ 111 रनों तक ही पहुँच पायी।

जिसनें जिलाधिकारी एकादश की तरफ से दुुद्धी एस डी एम ने 41 रनों की पारी खेली। वहीं एसपी एकादश की तरफ से वकील सिंह ने दो सफलताएँ अर्जित की।आज के इस

मैच के मैन ऑफ द मैच अनिल सिंह रहे, जिन्हें बिरसा मुंडा फाउंडेशन की तरफ से एक ट्रॉफी प्रदान की गई।

जबकि आईबीटी के प्रो0 विकाश शाक्य की तरफ विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफियाँ प्रदान की गई।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now