पुलिस के हत्थे चढ़ा जहर खुराना गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

---Advertisement---

 

अशोक मदेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। पुलिस उप- महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर द्वारा वांछित वारंटी पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में मुकदमा अपराध संख्या 220/22 धारा 328 379 411 से संबंधित वांछित अभियुक्त पिंटू उर्फ राकेश पुत्र पुरे साह निवासी अमाव थाना चैनपुर जिला कैमूर भभुआ बिहार को गुरमा मोड़ से गिरफ्तार किया जिसके पास 1250 रुपए एक आदत विवो का मोबाइल एक अलग बोलेरो वाहन संख्या बीआर 45 पी 2382 के साथ गिरफ्तार किया अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दिनांक 26-8- 2022 को अहरौरा में एक व्यक्ति को रेणुकूट जाने के नाम पर अपने साथ बैठा कर लाते समय लोड़ी टोल प्लाजा पर पहुंचकर बैठे व्यक्ति को नशीला बिस्कुट खिलाकर और बेहोश कर दिया व उसका एटीएम लेकर रेणुकूट बैंक से 25000/ ह० रु० निकालकर कोटा के जंगल में मूर्छित व्यक्ति को छोड़कर चला गया आरोपी ने बताया कि मेरे साथ तेरा साथी राजन केसरी पुत्र काशी केशरी निवासी अमाव बड़का हालपता खारी गांव थाना चैनपुर जिला कैमूर भभुआ निवासी भी शामिल था।

– गिरफ्तार करने वाली टीम में-

– 1 थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत चोपन।
– 2 उप निरीक्षक त्रिभुवन राय
चोपन।
– 2 कांस्टेबल दिलीप कश्यप, कांस्टेबल अजीत कुमार शामिल रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now