हजारों दीपों से जगमगाया उठा सोननदी का पवित्र-पावन पांचो घाट।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत स्थिति सोन नदी के पवित्र पावन तट सोनेश्वर घाट,शीतला घाट,छठ घाट बजरंग घाट, इत्यादि घाटों पर जैसे ही सूर्यास्त हुआ घाटों पर 21000 हजार की संख्या में दीप प्रज्वलित किया गया ,जिसे देखकर वहां मौजूद दर्शक भावविभोर हो गए और मानो ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानों स्वर्ग की छटा आसमान से लाखों तारे साथ लिए देवगण जमीन पर उतर आए हो।
वही आयोजक मंडल सोन सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी एवं राजा मिश्रा के कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम में आए कलाकारों द्वारा तरह-तरह की आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में नगर-वासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री संजय गौड़ ने दीप प्रज्वलित कर किया। आरती करने के लिए काशी से आए पुजारियों ने लगभग 30 मिनट तक सोन नदी की पूजन-अर्चन एवं भव्य आरती की। विशिष्ट अतिथि जिलाधकारी चंद्र विजय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह। आरती समाप्त होने के उपरांत सुनेश्वर घाट स्थित महादेव मंदिर प्रांगण में निर्गुण सम्राट मदन राय द्वारा गीतो से कार्यक्रम में आए लोगो का मनोरंजन किया।इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली ,प्रदीप अग्रवाल, सत्य प्रकाश तिवारी, श्यामचरण गिरी, वरिष्ठ समाजसेवी शेरखान, समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत मय्-फोर्स घाटों के किनारे चक्रमण करते नजर आए।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment