मस्जिद से रेलवे स्टेशन तक रोड़ किनारे बोल्डर सोलिंग के लिए सपा की माँग ।

By: Mohammad Shahenoor HASSAN

On: Tuesday, September 22, 2026 8:31 PM

---Advertisement---

रेनुकूट /सोनभद्र
समाजवादी पार्टी रेणुकूट नगर कमेटी द्वारा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के अगवाई में उपजिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता से मुलाकात कर उनको जन समस्याओं से अवगत कराते हुए उस पर चर्चा की गई । जामा मस्जिद से लेकर रेलवे स्टेशन सड़क के दोनों पटरी के किनारे वोल्डर सोलिंग बिछाने की माँग करते हुए उनको ज्ञापन सौप गया ।
सपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव द्वारा उपजिलाधिकारी को
अवगत कराया गया सड़क के दोनों तरफ फूटफाट पे पिछले कई वर्षों से रेनुकूट रेलवे स्टेशन से मस्जिद तक हर सप्ताह रविवार और बुधवार को सब्जी की दुकान लगती है और सड़क के दोनों तरफ फूटफाट पर 1 से 2 फीट गड्डा है , जिसमे पानी और गंदगी जमा होता है और राह में चलने वाले लोगो को काफी दिककत का सामना करना पड़ता है राहगीर सडक पे चलता है तो घटना होनी की संभावना बनी रहती है । वीरेंद्र यादव ने यह भी बताया कि पूर्व में भी कई घटनाये घट चुकी है , इस अवसर पर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के साथ राकेश सिंह, विनय गौतम,संजय लाल यादव, राजेश वर्मा, सुनील यादव, मोहित विश्वकर्मा मौजूद दिखे ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now