बांदा /उत्तरप्रदेश।
पुलिस लाइन के नवीन सभागार में सोमवार को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक के स्थानांतरण जनपद सोनभद्र में बतौर एडिशनल एसपी होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। ये सोनभद्र में एडिशनल एसपी अनिल कुमार की जगह लेंगी जिनका ट्रांसफर dail112 लखनऊ में एडिशनल एसपी के पद पर हुआ है ।
मेविस टॉक ने 26 जुलाई 2025 को बरेली से बांदा में तैनाती ग्रहण की थी। करीब एक वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइंस, क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम और क्षेत्राधिकारी यातायात सहित विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं।
समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल को याद किया और अपर पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र के रूप में नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विदाई के माहौल में औपचारिकता के साथ अपनत्व भी नजर आया।
बांदा से मेविस टॉक को भावभीनी विदाई, सोनभद्र में संभालेंगी एएसपी की नई जिम्मेदारी ।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, September 22, 2026 4:08 PM
---Advertisement---

