*** प्रगति फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास कुमार अग्रहरि के बिटिया परी कुमारी को सीएचसी के चिकित्सक डा• मुस्कान, डॉ• ऐमन, डॉ• सुनील और अन्य स्टाफ ने माला पहनाकर दिया आशीर्वाद ***
सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। आज मंगलवार 22 सितंबर को कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी मे प्रगति फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास अग्रहरी ने अपनी बिटिया परी कुमारी का जन्मदिन अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल और मिठाई बाँटकर प्रसन्नता पूर्वक मनाया और उनका आशीर्वाद लिया। आपको बता दें कि आज के आधुनिक युग मे जहाँ लोग अपने बच्चों का जन्म दिन बड़े होटलों एवं पार्क सहित अन्य स्थानो पर परिजनों एवं दोस्तों के बीच मनाते हैं, वहीं इस मिथ्या को तोड़ते हुए समाज सेवा को समर्पित संस्था प्रगति फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास कुमार अग्रहरी ने अपनी पुत्री परी कुमारी का जन्मदिन इस बार बेहद अनूठे और सेवाभावी अंदाज में अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं असहायों के बीच जाकर मनाया ।
इस दौरान परी ने अपने जन्मदिवस के विशेष अवसर पर स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचकर मरीजों और चिकित्सकों के बीच खुशियां साझा कीं, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है।सरकारी अस्पताल परिसर में आयोजित इस सादे और गरिमामय कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद डॉ सुनील कुमार,डॉ मुस्कान, डॉ ऐमन सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने लाडली परी कुमारी का मुंह मीठा कराया और उसे माला पहनाकर जन्मदिन के अवसर पर उज्जवल और यशस्वी भविष्य की कामना करते हुए इस पहल को समाज के लिए एक प्रेरणा बताया।इस सेवा कार्य के अंतर्गत परी कुमारी ने अपने माता-पिता के साथ अस्पताल के विभिन्न वार्डों मे जाकर वहां उपचाराधीन मरीजों के बीच फल, ब्रेड, बिस्कुट और मिठाइयां वितरित कीं। अस्पताल के बिस्तरों पर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के चेहरे नन्ही बच्ची से उपहार और स्नेह पाकर खिल उठे। इस मौके पर बिटिया परी कुमारी के पिता विकास कुमार अग्रहरी ने कहा कि बच्चों के भीतर बचपन से ही सेवा और मानवीय मूल्यों के संस्कार डालना जरूरी है। इसी उद्देश्य से हर साल बेटी का जन्मदिन अस्पताल में मरीजों के बीच मनाया जाता है, ताकि समाज में सादगी और परोपकार का संदेश जाए। इस दौरान गुड्डू गुप्ता, राजा अग्रहरि, अमन, नीतीष, हासिम साहित अस्पताल के कर्मचारी और बिटिया के परिजन मौजूद रहे।

