यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 7 ट्रक चालकों पर की गई कार्यवाही वाहन को जप्त कर भेजा गया न्यायालय*

---Advertisement---

 सिंगरौली*पुलिस अधीक्षक महोदय श्री षियाज़ के.एम (भा.पु.से.) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार के मार्गदर्शन में थाना यातायात पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21-22.09. 2026 की मध्यरात्रि को औचक चेकिंग लगाया जाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की गई*

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 21-22.09. 2026 को मध्य रात्रि में अलग-अलग टीम लगाया जाकर शहर के निगाही मोड, अमलोरी तिराहा,एवं पुराना ट्रैफिक तिराहा पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान लगभग 67 वाहनों को चेक किया गया एवं समझाइश दी गई कि शराब या अन्य कोई मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने से मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है एवं वाहन पर समुचित नियंत्रण नहीं हो पाता जिस कारण से दुर्घटनाएं घटित हो जाती है

*7 ट्रक के चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर वाहनों को जप्त कर निराकरण हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया जिसमें से 6 वाहनों पर माननीय न्यायालय द्वारा 66000/- रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया हैएक वाहन का चालक माननीय न्यायालय में उपस्थित नहीं होने से प्रकरण पेंडिंग है

*यातायात पुलिस की लगातार कार्यवाही से सड़क दुर्घटनाओं में आई कमी*

शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाकर कार्यवाही की गई जिससे में सड़क दुर्घटनाओं में कमी हुई है

*सभी चालको का लाइसेंस निलंबन कराया जाएगा*

माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 6 महीने के लिए वाहन ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन कराए जाने हेतु प्रस्ताव संबंधित जिला परिवहन कार्यालय में भेजा जाएगा

*यातायात पुलिस अपील करती है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं एवं यातायात नियमों का पालन करें*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now