अनपरा/सोनभद्र 6.84 ग्राम हेरोइन के साथ 01 वांछित अभियुक्त को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*थाना चोपन के एनडीपीएस एक्ट के अभियोग में था वांछित*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में *”ऑपरेशन शुद्धि”* के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन *श्री ऋषभ रुणवाल* एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के कुशल पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
*घटना का विवरण व कृत कार्यवाही—*
आज दिनांक 23.09.2026 को थाना अनपरा पुलिस द्वारा वांछित अपराधी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर वारफॉल सर्विस लेन, हैंडपंप के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में खड़ा देखा गया। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर समय करीब 02:31 बजे उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 02 पारदर्शी पॉलिथीन में कुल 6.84 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
अभियुक्त गुड्डू यादव उपरोक्त थाना चोपन के मु0अ0स0- 319/2026, धारा 8/21/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 111(2), 111(4) बीएनएस में वांछित अभियुक्त है। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर *थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-195/2026 धारा 8/21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर, अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
गुड्डू यादव पुत्र चंदीप यादव, निवासी आराखटाल, रेनूसागर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
*बरामदगी—*
🔸 कुल 6.84 ग्राम हेरोइन।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम—*
1. प्र0नि0 प्रणय प्रसून श्रीवास्तव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0जयशंकर राय थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 विजय कुमार थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
4. का0 संजय कुमार पाल थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

