मिशन शक्ति के तहत महिला थाना प्रभारी ने अनुभव विद्यालय कादल मे महिलाओं को किया जागरूक ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। महिलाओं की सुरक्षा व उनके सशक्तिकरण के लिए शासन के निर्देश पर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम कादल में स्थित अनुभव विद्यालय मे महिला थाना प्रभारी सविता सरोज द्वारा मिशन शक्ति के तहत विद्यालय के छात्राओं को महिला सुरक्षा के मद्देनजर जन जागरूक कर निर्भीक होकर अपना कार्य करने के लिए प्रेरित किया l विषम परिस्थिति में महिला पुलिस हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1076,1090 व डायल 112,108, 102 के बारे में विस्तार से जानकारी दी l इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी सविता सरोज द्वारा विद्यालय परिसर में पौधा रोपण भी किया गया l साथ में महिला कांस्टेबल बबीता कुमारी, विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रवेश कुशवाहा अनुभव विद्यालय के अध्यापिकाए आरती कुशवाहा,गीता कुमारी, मधु देवी, मायावती कुमारी, विद्यावती कुमारी,गीता कुमारी ललिता कुमारी व आशीष कुमार, राज गुप्ता,आनंद कुमार, रूपनारायण सहित बड़ी संख्या में विद्यालय की छात्राएं व कर्मचारीगण उपस्थित रहे l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now