उत्तरप्रदेश के जनपद सोनभद्र के शक्तिनगर थाना के बीना चौकी क्षेत्र अंतर्गत का है जहाँ शनिवार देर शाम अज्ञात लोगों द्वारा आशीष तिवारी पुत्र रविन्द्र तिवारी उम्र लगभग 26 का बासी पेट्रोल पंप से अपने बाइक में तेल डलवाने के उपरांत निकलते समय एक चार पहिया वाहन 0के सवार 3 युवकों द्वारा किडनैपिंग करने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। लोगों द्वारा बताया गया था कि युवक आशीष तिवारी म्योरपुर निवासी है जो अपने रिश्तेदार के पास चंदुआर कुछ दिनों से रह रहा था। जिसमें थाना शक्तिनगर पर आईपीसी की धारा 365 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था, जिसमें 5 टीम गठित कर झारखण्ड ,वाराणसी आदि आसपास के जनपदों में भेजी गई थी । मामले को गंभीरता से लेते हुए तलाश किया जा रहा था। आज 21 जुलाई को इस वारदात का खुलाशा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी पिपरी ने अपरहण हुए युवक को सकुशल बरामद कर किडनैप करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया ।आप को बताते चले कि
दिनाक 15.07.2023 को थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 93/2023 धारा 365 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अपहृत व्यक्ति आशीष तिवारी पुत्र श्री अरविन्द तिवारी निवासी म्योरपुर थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र के बरादमगी हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय के निर्देशन में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक ( (मुख्यालय) सोनभद्र महोदय के कुशल नेतृत्व में श्रीमान् क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर के कुशल मार्ग दर्शन में उ0नि0 शिवकुमार सिंह चौकी प्रभारी बीना मय हमराह हे0का0 राजू कुमार का () नीरज पटेल द्वारा दिनांक 20.07.2023 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपहृत व्यक्ति आशीष तिवारी पुत्र श्री अरविन्द तिवारी निवासी म्योरपुर थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र व अभियुक्त विजय सिंह पुत्र शिवनरेश सिंह निवासी मदूरी थाना सजेती जनपद कानुपुर नगर, हाल पता धारूहेड़ा सेक्टर नम्बर 06 थाना धारूहेड़ा जनपद रेवाड़ी हरियाणा उम्र 22 वर्ष की गिरफ्तारी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के साथ मुकदमा उपरोक्त में प्रयोग की वाहन HR26 EV 7641 कार के साथ साथ पीड़ित /अपहृत से छिने गये 02 अदद मोबाइल (01 TMB कम्पनी का कीपैड मोबाइल धानी कलर का तथा दूसरा मोबाइल एनोराइड नीले रंग का) भी बरामद किया गया। अपहृत की सकुशल बरामदगी, मुकदमा में प्रयोग की गयी वाहन व छिने गये मोबाइल की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त विजय सिंह उपरोक्त का धारा 364, 394, 411 भा0द0वि0 में गिरफ्तारी की गयी है। तथा अभियुक्तगण दिनेश यादव उर्फ विक्की पुत्र हरिप्रसाद यादव निवासी खलियावास मोहल्ला वार्ड नं0- 06 थाना धारुहेड़ा जिला रेवाड़ी हरियाणा व नीरज यादव उर्फ पंकज निवासी सेक्टर नं0- 06 धारुहेड़ा थाना धारुहेड़ा जनपद रेवाड़ी हरियाणा का नाम प्रकाश में आया है।
बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली . उ0नि0 शिवकुमार सिंह चौकी प्रभारी बीना
2. हे0का0 राजू कुमार चौकी बीना
3. का0 नीरज पटेल चौकी बीना
बरामदगी का विवरण:-1. अपहृत व्यक्ति आशीष तिवारी पुत्र श्री अरविन्द तिवारी निवासी म्योरपुर थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र 2. पीड़ित/अपहृत से छिने गये 02 अदद मोबाइल (01 TMB कम्पनी का कीपैड मोबाइल धानी कलर का तथा दूसरा मोबाइल एनोराइड नीले रंग का)
3. मुकदमा उपरोक्त में प्रयोग की वाहन HR26 EV 7641 अर्टिगा कार
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः– 1. विजय सिंह पुत्र शिवनरेश सिंह निवासी मदूरी थाना सजेती जनपद कानुपुर नगर, हाल पता धारूहेड़ा सेक्टर नम्बर 06 थाना धारूहेड़ा जनपद रेवाड़ी हरियाणा उम्र 22 वर्ष

