एसआईटी आज शासन को सौंपेगी अलीगंज अग्निकांड की रिपोर्ट।

---Advertisement---

लखनऊ,उप्र,-एसआईटी आज शासन को सौंपेगी अलीगंज अग्निकांड की रिपोर्ट।अलीगंज के गेमिंग जोन में आग से 15 लोगों की मौत की घटना की जांच रिपोर्ट एसआईटी मंगलवार को शासन को सौंपेगी। एसआईटी के सदस्य अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात और एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार ने शनिवार को संबंधित विभागों से मिली रिपोर्ट खंगाली और हादसे की वजहों के साथ लापरवाह अफसरों की भूमिका तय की। रिपोर्ट में प्रारंभिक जांच में जुटाए तथ्यों, साक्ष्यों, घायलों व चश्मदीदों के बयान शामिल किए जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो एलडीए और विद्युत विभाग के 50 से ज्यादा कर्मियों को दोषी पाया जा चुका है। इन सभी पर कड़ी कार्रवाई की सिफारिश करने की तैयारी है। भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए सुझाव भी दिए जाएंगे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment