सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे ने स्थानीय कचहरी परिसर से जुड़े विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं संग ज्ञापन पत्र जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौंड को सौंप कर होने वाली समस्याओं के निस्तारण की मांग किया। अधिवक्ताओं द्वारा जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन पत्र मे कचहरी की बुनियादी समस्याओं,जैसे कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं व वादकारियों के बैठने की व्यस्था , अधिवक्ताओं की सुरक्षा, कचहरी परिसर में पक्के वादकारी कक्ष निर्माण, परिसर की चहारदीवारी व गेट तथा समुचित प्रकाश व सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था, बार एसोसिएशन के सभागार की मरम्मत, मोटर साइकिल व कार पार्किंग स्टैण्ड का निर्माण, प्राचीन कुएँ की सफाई व चबूतरा निर्माण तथा विद्युत आपूर्ति के लिए सौर ऊर्जा प्रणाली की स्थापना शामिल है। साथ ही वार्षिक कैम्प कोर्ट से संबंधित मामलों में तहसील क्षेत्र के लम्बित मुद्दों की सुनवाई कराने का अनुरोध भी किया गया। ज्ञापन देने के दौरान कुलभूषण पांडे, जितेंद्र श्रीवास्तव, प्रेमचंद यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

