सोनभद्र, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, जनपद सोनभद्र के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र जायसवाल एवं प्रभारी मुख्य संरक्षक हाजी सलीम हुसैन ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि ओवरलोड एवं बिना नंबर प्लेट का कोई भी वाहन सड़कों पर न चले। इसके बावजूद कुछ वाहन नियमों की अनदेखी कर सरकार की छवि को प्रभावित कर रहे हैं।
हाजी सलीम हुसैन ने कहा कि यह शिकायत नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन के हित में दिया गया एक सुझाव है। संबंधित अधिकारी ऐसे वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई करें, ताकि कानून का पालन सुनिश्चित हो और सरकार की छवि मजबूत बनी रहे।
धीरेन्द्र जायसवाल ने बताया कि इस संबंध में कई बार जिलाधिकारी महोदय को पत्र दिया जा चुका है तथा व्यापार सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया गया है। 30 जून 2026 की फोटो एवं गूगल मैप लोकेशन भी संलग्न की गई है।
— अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, जनपद सोनभद्र

