*तेज रफ्तार की कहर सीमेंट लोड अनियंत्रित ट्रक विधुत खम्भा तोड़ते खेत में घुसी*

---Advertisement---

 


*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*

सलखन सोनभद्र चोपन थाना परिक्षेत्र क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी मुख्य राज मार्ग स्थित अवंई शुक्रवार सायं 6 बजे के लगभग तेज रफ्तार से जा रही सीमेंट लोड ट्रक अनियंत्रित होकर 11 हजार विधुत प्रवाह पोल को तोड़ते हुए खेत में जाकर खड़ी हो गई। जिसमें चालक खलासी सुरक्षित बच गए।
प्राप्त समाचार के अनुसार रावर्टसगंज की ओर से सीमेंट लोड ट्रक तेज रफ्तार से चोपन की ओर जा रही थी।इसी दौरान वाहन का स्टेयरिंग फेल होने के पश्चात अनियंत्रित होकर मारकुंडी स्थित अवंई सड़क के किनारे खड़े 11 हजार विधुत प्रवाह पोल को तोड़ते हुए किसानों के खेत में जाकर खड़ी हो गई। संयोग अच्छा था कि विधुत सप्लाई बंद होने के कारण चालक और खलासी सुरक्षित बच गए। मौके पर पहुंचे विधुत कर्मचारियों ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए विधुत सप्लाई व्यवस्था में जुट गए थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now