बाल मजदूरी का करें दमन, बच्चों को लौटाएं उनका बचपन- शेषमणि दुबे

By:

On: Thursday, June 29, 2023 1:52 AM

---Advertisement---

जनपद सोनभद्र- बाल श्रम रोकथाम हेतु जनपद स्तर के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया विशेष अभिया

सोनभद्र:- जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश के क्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार आदेश पर थाना एचटीयू व जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र संयुक्त टीम द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर बाल श्रम रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमे ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा मौकेपर उपस्थित लोगो को बाल श्रम न कराये के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कहा गया की **बाल मजदूरी का करें दमन, बच्चों को लौटाएं उनका बचपन* थाना एचटीयू प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव द्वारा बताया गया कि बाल श्रम रोकथाम हेतु मिष्ठान भण्डारों, होटलो, ढाबो आदि स्थानो पर पर्ची चस्पा कर बाल श्रम न कराये जाने हेतु जागरूक किया गया। विशेष अभियान में जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, गायत्री दुबे, ओआरडब्ल्यू शेषमणि दुबे ,थाना एएचटीयू से प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, मुख्य आरक्षी धनञ्जय यादव व ग्राम स्वराज समिति के लोग आदि मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment