मनरेगा योजना में नाबालिगों से कराया जा रहा कार्य

By:

On: Tuesday, May 3, 2022 1:12 AM

---Advertisement---

सोनभद्र)। विकास खण्ड घोरावल के ग्राम पंचायत कुशहरा मे मनरेगा योजना के तहत ग्राम सोहदोवल मे सडक व नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है जहाँ पर नाबालिग बच्चों से खुदाई का कार्य जोरों शोरो से चल रहा है। योगी सरकार बच्चों के स्कूल दाखिला लेने के लिए गांव-गांव सर्व शिक्षा अभियान चला रही है। वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत कुशहरा के पंचायत विभाग के जिम्मेदारो द्वारा गरीब परिवार के नाबालिग बच्चों से फावड़ा चलवाया जा रहा है। सोहदोवल निवासी ग्रामीण सुनील कुमार चौबे ने जब नाबालिग बालकों के हाथों में फावड़ा देखा तो दंग रह गए व जिम्मेदार विभाग द्वारा कार्य करवा रहे ग्राम पंचायत विभाग के जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही की मांग की।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment