*02 अभियुक्त गिरफ्तार एवं 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, कब्जे से चोरी की गई 03 भैंस, 03 पड़िया एवं 01 पड़वा बरामद-*

---Advertisement---

 

चोपन/सोनभद्र पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन *श्री गोपाल जी गुप्ता* के कुशल नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना चोपन पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा उनके कब्जे से चोरी की गई 03 भैंस, 03 पड़िया एवं 01 पड़वा बरामद किया गया।

*• घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादी द्वारा थाना चोपन पर भैंसों की चोरी के संबंध में तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 263/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई।

*• कृत कार्यवाही-*
दिनांक 08.07.2026 को थाना चोपन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम पटेहरा, थाना घोरावल क्षेत्रान्तर्गत विनोद सिंह के खेत के पास पहाड़ी के नीचे नाले के किनारे जंगल से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की गई 03 भैंस, 03 पड़िया एवं 01 पड़वा बरामद किया गया।

*• पूछताछ का विवरण-*
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने उक्त पशुओं की चोरी कर उन्हें जंगल में छिपाकर रखा था तथा अवसर मिलने पर उन्हें बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस द्वारा बरामद पशुओं को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

*• गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*

*1. नाम :* अमर राज उर्फ अमृत
*पिता का नाम :* राधेश्याम
*उम्र :* 22 वर्ष
*निवासी :* ग्राम ओदार, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र

*2. नाम :* बबुन्दर विश्वकर्मा उर्फ बुल्लू
*पिता का नाम :* जितेन्द्र प्रसाद
*उम्र :* 27 वर्ष
*निवासी :* ग्राम ओदार, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र

*3. बाल अपचारी*
उम्र लगभग 15 वर्ष। *(पुलिस अभिरक्षा में)*

*• बरामदगी का विवरण-*
1. 03 राशि भैंस
2. 03 राशि पड़िया
3. 01 राशि पड़वा

*• गिरफ्तार/अनावरण करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक *श्री गोपाल जी गुप्ता*, थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 *रामज्ञान सिंह यादव* थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 *राजेन्द्र प्रसाद* थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
4. का0 *मन्टु सिंह* थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
5. का0 *सत्यम त्रिपाठी* थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

*सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment